गुरु आसरा सेवा घर में निकाला कैंडल मार्च
गढ़दीवाला | बाबा दीप सिंह सेवा दल व वेलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला द्वारा चलाए जा रहे गुरु आसरा सेवा घर गांव बाहगा में कठुआ रेप और हत्या मामले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। सोसायटी प्रधान मनजोत सिंह तलवंडी ने कहा कि इस मामले ने पूरे देश को झिंझोड़ कर रख दिया है। दूसरी तरफ नन्ही बच्ची के परिवार को इंसाफ नहीं मिल रहा। कैंडल मार्च में गुरु आसरा सेवा घर के सभी मेंबर शामिल हुए। मनजोत सिंह ने कहा कि सभी का फर्ज बनता है कि इस तरह के जुर्म को रोकने के लिए एकजुट होकर दोषियों को सजा दिलवाएं। ऐसे अत्याचार को रोकने के लिए दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।