खालसा कॉलेज गढ़दीवाला का बीएससी का नतीजा शानदार
गढ़दीवाला | पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित खालसा कॉलेज गढ़दीवाला के बीएससी एग्रीकल्चरल सेमेस्टर पहला का नतीजा शानदार रहा। इस संबंधी प्रिंसिपल सतविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि रमनदीप कौर 76 प्रतिशत अंकों से कॉलेज में फर्स्ट रही। मोहित डडवाल 70 प्रतिशत अंकों से सेकेंड और संजीव कुमार 65 प्रतिशत अंकों ले थर्ड रहा। इस मौके प्रिंसिपल सतविंदर सिंह ढिल्लों ने एग्रीकल्चरल विभाग के प्रो. कंवलजीत कौर सहोता, प्रो. सुखविंदर कुमार, प्रो. दीदार सिंह व प्रो. जसप्रीत कौर को इस शानदार नतीजे के लिए बधाई दी।