भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
लाला जगत नारायण डीएवी पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल 2018-19 का शपथ ग्रहण समारोह प्रि. सुचित्रा जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में स्कूल द्वारा चुने गए हेड ब्वाय और हेड गर्ल और विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों में से चुने गए कैप्टन तथा वाइस कैप्टन ने शपथ ग्रहण की। इसमें हेड ब्वाय वरुण डडवाल, हेड गर्ल नवजोत कौर व स्वामी विवेकानंद, दयानंद, हंसराज और भगत सिंह हाउस के कप्तान और सह कप्तान क्रमशः मानसी, मोहित, आंचल, लामीन, सलोनी, दलजीत सिंह, मुस्कान, कुलवीर सिंह, मनजिंदर कौर, शिवम, सूरज, प्रभदीप कौर, मनिका शर्मा, गुरप्रीत सिंह, रिया तथा लक्ष्य जैन ने शपथ ग्रहण करते हुए अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने का वचन दिया। प्रिंसिपल सुचित्रा जैन ने उन्हें उनके पद की गरिमा और अहमियत के बारे में बताते हुए सदा अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा तथा जिम्मेदारी से निभाने की प्रेरणा दी।
हेड ब्वाय और हेड गर्ल को शपथ ग्रहण करातीं प्रिंसिपल सुचित्रा जैन। -भास्कर