पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियमित बिजली सप्लाई से भड़के किसानों का प्रदर्शन, दिन और रात 6 6 घंटे सप्लाई की मांग

अनियमित बिजली सप्लाई से भड़के किसानों का प्रदर्शन, दिन और रात 6-6 घंटे सप्लाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

शामचौरासी सब स्टेशन से खेतीबाड़ी के लिए सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने बुधवार को पावरकाम के एसई कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के नेताओं व किसानों ने वहीं पर दरियां बिछा ली और धरने पर बैठ गये। रोष प्रदर्शन में शामचौरासी, टांडा, हरियाना, गढ़दीवाला के अलावा अन्य गांवों के किसानों ने भाग लिया। उग्र माहौल को देखते हुए एसई (सीनियर इंजीनियर) एचएस सैनी ने किसानों की मांगों को सुना और उसको हल करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरनाकारी शांत हुए, लेकिन उन्होंने विभाग को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि अगर 48 घंटे में उनके इलाके की सप्लाई सही न हुई तो वह रोड जाम करने को मजबूर होंगे। इस दौरान उन्होंने एसई को ज्ञापन भी सौंपा। गौर हो कि इसी मुद्दे पर किसानों ने तीन मई को भी प्रदर्शन किया था।

इस अवसर पर यूनियन के नेता गुरविंदर सिंह खंगूड़ा, अवतार सिंह, रणधीर सिंह, कुलदीप सिंह, मनदीप चक्कोवाल, सतपाल सिंह, जोधा पथरालियां, अमनदीप ढिल्लो, चरणजीत बाहद, बलवीर सिंह, नवदीप बध्धण, जसविंदर शाह, बलवीर सिंह, हरमिंदर बाजवा, सुखविंदर सिंह प्रितपाल, इंद्रजीत सिंह, बब्बी पंडोरी, गुरदयाल सिंह, मनी सिंह, गगनदीप सिंह और बूटा सिंह तलवंडी,जसवीर सिंह तारागढ़, अमरजीत सिंह पंडोरी फंगोड़ा व अन्य किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...