पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कूलरों के पानी को हफ्ते में एक बार जरूर बदलें

कूलरों के पानी को हफ्ते में एक बार जरूर बदलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला

प्राथमिक सेहत केंद्र मंड पंधेर में नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीजस कंट्रोल प्रोग्राम अधीन राष्ट्रीय डेंगू दिवस सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. दविंदर पुरी की अध्यक्षता में मनाया गया। डॉ. दविंदर पुरी ने बताया कि डेंगू बुखार एडीज एजिप्टी नाम के मादा मच्छर के काटने के साथ होता है। यह मच्छर साफ ठहरे पानी में जैसे कूलर, टंकियों के पानी में पैदा होता है। इसके लिए कूलरों व टंकियों के पानी को हफ्ते में एक बार जरूर बदलना चाहिए। छत्त पर लगी टंकी को ढक्कन जरूर लगाना चाहिए। बरसाती पानी को घर के आसपास कहीं रुकने नहीं देना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी डिस्पेंसरी या अस्पताल के साथ संपर्क करें। इस मौके हरपाल सिंह, विजय कुमार, दलवीर सिंह एमएलटी, गुरमीत कौर स्टाफ नर्स, आशा वर्कर तथा गांव के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...