थानों की हदबंदी बढ़ने से 9 गांव जुड़े
सरकार द्वारा पुलिस थानों की हदबंदी में पुलिस थाना माहिलपुर के साथ 39 नए गांव तथा पुलिस थाना गढ़शंकर के साथ 9 नए गांव जोड़े गए हैं। पिछले समय में इन गांवों को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर तथा बार एसोसिएशन होशियारपुर में काफी खींच तान भी चलती रही। अब ये 48 गांव गढ़शंकर के साथ जुड़ जाने से बार एसोसिएशन गढ़शंकर में खुशी का माहौल है। बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष पंकज कृपाल एडवोकेट की अध्यक्षता में डिसीप्लीनरी एक्शन कमेटी के चेयरमैन चौधरी भागू राम, संजीव कालिया सचिव, संजीव बंगा उपाध्यक्ष,सुरिंदर पाल कोषाध्यक्ष, संजीव डोड, जसवीर राय, एडवोकेट गुरदीप सिंह सैनी, राज कुमार भट्टी, हरमेश आजाद, हरप्रीत सिंह, महिंदर पाल महमी, पवन कुमार राय, आदि वकीलों ने गढ़शंकर की अदालतों के साथ 48 नए गांव जुड़ने का स्वागत किया तथा इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब का आभार जताया। इस मौके पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि यह हमारी अधूरी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी संपूर्ण जीत उस दिन होगी, जब गढ़शंकर सब डिवीजन का प्रत्येक गांव गढ़शंकर की अदालतों के साथ जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशन गढ़शंकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
48 नए गांवों को गढ़शंकर से जोड़ने की जानकारी देते एडवोकेट पंकज कृपाल।