मारपीट के आरोप में 11 लोगों पर केस दर्ज
होशियारपुर | थाना मॉडल टाउन पुलिस ने झगड़े के मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। एएसआई नानक सिंह ने बताया कि होशियारपुर के भगत नगर मोहल्ले की निवासी राज कुमारी प|ी परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत होशियारपुर कोर्ट में तारीख भुगतने आई थी। जब वह वापस घर जाने लगी तो कोर्ट में ही कमलेश उर्फ पपू निवासी भगत नगर ने उसके साथ गाली गलोच किया। वह मोहल्ले के प्रधान सागर के घर चली गई, वहां उसकी लड़कियां भी आ गई। इसी दौरान एक गाड़ी, एक कार और मोटरसाइकिल पर कुछ लोग वहां आए और उनकी पिटाई कर दी। हमलावर वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तरसेम, बिंदर, नंदी, अजमेर, गोल्डी, काला, सपना, संगीता, रीना, वीना, पपू निवासी भगत नगर विरुद्ध धारा 341, 323, 148, 149, 506, 354 तहत केस दर्ज किया है।