पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़शंकर नवांशहर रोड की 14 साल से नहीं हुई मरम्मत

गढ़शंकर-नवांशहर रोड की 14 साल से नहीं हुई मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर से नवांशहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। सड़क का नवांशहर जिले का 5 किलोमीटर हिस्सा मुरम्मत हो चुका है और जिला होशियारपुर के हिस्से की करीब छह किलोमीटर सड़क लंबे समय से मरम्मत के इंतजार में है। सड़क में पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए समस्या बने हुए हैं। थोड़ी सी बारिश से ही गड्ढों में पानी भर जाता है। इस सड़क की मरम्मत चौदह साल से नहीं हुई है। मरम्मत को लेकर सड़क बनाओ संघर्ष कमेटी भी बनी थी, जिसने डीसी होशियारपुर सहित अनेक अधिकारियों को मांगपत्र दिए पर कुछ नहीं हुआ। लोगों की मांग है कि इस सड़क की जल्द मरम्मत की जाए।

डीसी ने मार्च में बनाने को कहा था : संघर्ष कमेटी
सड़क बनाओ संघर्ष कमेटी के सदस्य कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि डीसी ने मार्च में सड़क बनाने का वादा किया था जो वफा नहीं हुआ। अब कमेटी की मीटिंग करके अगला प्रोग्राम बनाया जाएगा।

फंड न आने के कारण नहीं हुई मरम्मत : एसडीओ
एसडीओ पीडब्ल्यूडी सतपाल ने बताया कि इस सड़क को नेशनल हाईवे घोषित किया गया है। सड़क की मरम्मत को लेकर विधानसभा सेशन में विधायक गढ़शंकर जय किशन सिंह रौड़ी ने मुद्दा भी उठाया था पर फंड न आने के कारण मरम्मत नहीं हो सकी।

गढ़शंकर-नवांशहर सड़क की हालत खस्ता।

विधानसभा में उठाया था मामला : विधायक रौड़ी
गढ़शंकर से विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने कहा कि गत विधानसभा सेशन में उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री रजीया सुल्ताना से सड़क की मरम्मत पर प्रश्न किया था, जिस पर मंत्री का जबाव था कि अभी विचाराधीन नहीं है। लिहाजा मरम्मत निकट भविष्य में नहीं होगी। विधायक ने कहा कि वह जल्दी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं व लोगों के सहयोग से सड़क की मरम्मत को लेकर संघर्ष करेंगे।

खबरें और भी हैं...