पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामपुर बिल्ड़ों स्कूल से कंप्यूटर, एलसीडी और बैटरियां चोरी

रामपुर बिल्ड़ों स्कूल से कंप्यूटर, एलसीडी और बैटरियां चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी संबंधी जानकारी देते मुख्याध्यापक पवन कुमार और स्टाफ।

गढ़शंकर| गांव रामपुर बिल्ड़ों के सरकारी हाई स्कूल से कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी हो गया। मुख्याध्यापक पवन कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को सवा 2 बजे सब कुछ ठीक था और जब 13 अप्रैल को सुबह 7.40 पर स्कूल पहुंचे तो चपड़ासी ने चोरी की बात बताई। उन्होंने तुरंत पंचायत व पुलिस को सूचित किया। इस संबंधी उन्होंने बताया कि चोरों ने कंप्यूटर लैब की खिड़की की ग्रिल तोड़कर एक सीपीयू, 6 एलसीडी, 6 टर्मिनल तथा 4 बैटरियां चोरी कर ली। एएसआई दर्शन लाल ने पुलिस पार्टी के साथ स्कूल में चोरी संबंधी जांच की। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...