ब्राह्मण सभा 18 मनाएगी को परशुराम जयंती
गढ़शंकर| ब्राह्मण सभा गढ़शंकर की परशुराम जयंती के संबंध में विशेष बैठक गढ़शंकर में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 18 अप्रैल को हर वर्ष की तरह गढ़शंकर में परशुराम भवन में मनाने का फैसला किया। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे तक होगा, जिसके बाद 9 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी और कीर्तन दोपहर 1 बजे तक चलेगा और कीर्तन के बाद भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने समूह गढ़शंकर वासियों से परशुराम जयंती में पहुंचने का आग्रह किया। इस मौके विनय शर्मा, सुभाष पंडित, काका पंडित, श्याम सुंदर दत्त, राज कुमार भारद्धाज, अशोक पराशर, राजेश नारद, मनोज कुमार खट्ट, नवनीत कालिया, योगेश, विकास अग्निहोत्री, मुकुल जोशी, हर्ष, तरुण कुमार, चेतन कौशल, मुनीश शौरी, तनु कार्तिक, अश्वनी बंटा, परमजीत कुमार, मुकेश कुमार, विनय, मुकेश शारदा, अजय अग्निहोत्री व अन्य मौजूद थे।