फिल्म नानक शाह फकीर पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा
गढ़शंकर| गढ़शंकर की सिख संगत ने फिल्म नानक शाह फकीर को रिलीज न करने की मांग के लिए एसडीएम गढ़शंकर हरदीप सिंह धालीवाल को ज्ञापन सौंपा। सिख संगत ने कहा कि यह फिल्म सिख धर्म के खिलाफ है, जिस कारण सिख संगत में रोष है। इस मौके ज्ञापन सौंपने वालों में जोगा सिंह सरपंच इब्राहिमपुर, मनजीत सिंह दारापुर पूर्व सरपंच, जसविंदर सिंह सिंबली, अमृतपाल सिंह, जिंदर सिंह गिल सरपंच फतेहपुर कलां, कुलवीर सिंह सरपंच डोगरपुर, हरविंदर सिंह नंबरदार व अन्य शामिल थे।