सेंट सोल्जर स्कूल में नन्हें छात्रों ने मनाई बैसाखी
गढ़शंकर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़शंकर में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम करवाया। इस दौरान नन्हें छात्रों ने डांस कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने छात्रों को बैसाखी पर्व से जुड़े इतिहास के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन सिख धर्म के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके अलावा इस पर्व का किसानों के साथ भी सीधा संबंध है। बैसाखी तक गेहूं की फसल पूरी तरह से पक्क कर तैयार हो जाती है, जिसको देख कर किसान खुशी मनाते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।