पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री आनंदपुर साहिब के लिए अंबिका सोनी देंगी 9 एंबुलेंस

श्री आनंदपुर साहिब के लिए अंबिका सोनी देंगी 9 एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कन्वीनर एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने अपने सांसद निधि कोष में से श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 एंबुलेंस लेकर दी हैं। अब 16 अप्रैल को अंबिका सोनी मोहाली में समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की उपस्थिति में ये 9 एबुलेंस जनता को समर्पित करेंगी। इस अवसर पर पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक तथा पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर रविंदर बब्बू बत्तरा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवा दल होशियारपुर, रिंका चौधरी प्रधान ब्लाक कांग्रेस सेवा दल गढ़शंकर, अवतार जस्सोवाल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सेवा दल माहिलपुर, सतनाम सिंह नंबरदार, अनमोल शर्मा, मदन लाल बिहालां, आकाशदीप बेदी संगठन सचिव जिला कांग्रेस सेवा दल होशियारपुर, प्रीतम सिंह अध्यक्ष कोऑपरेटिव सोसायटी, नीलम चोपड़ा आदि उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...