गजानन चौक में मेडिकल कैंप, 480 की जांच
भास्कर संवाददाता | दातारपुर
गजानन चौक मे श्रीमन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जालंधर की ओर से आंखों, हड्डियों जोड़ों के दर्द और दिमाग की बीमारी से संबंधित मरीजों का चेकअप करने के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। समाज सेवक और दुर्गा माता मंदिर दलवाली कलां के प्रबंधक बाबा राजेन्द्र सिंह जिंदा की अध्यक्षता में लगाए कैंप का शुभारंभ विकास मंच दसूहा के चेयरमैन जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन ने किया। चेयरमैन सरदार बब्बू घुम्मन ने कहा कि आजकल हर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार है और कंडी का इलाका गरीब होने के कारण अधिकतर लोग सही इलाज नहीं करवा पाते है। उन लोगों के लिए ऐसे कैंप फायदेमंद होते हैं। घुम्मन ने प्रबंधकों को 51 सौ रुपए का सहयोग भी दिया। कैंप में श्रीमन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जालंधर के एमडी डॉ. वीपी शर्मा के नेतृत्व में डॉ. सुनील बतरा, डॉ. पुनीत वर्मा, डॉ. मुनीन्द्र, भरत गुप्ता, सत्यपाल, लवदीप, निखिल और नीरज ने 480 मरीजों का चेकअप किया और दवाइयां दी। आयोजकों ने डॉक्टर साहिबान, मुख्यातिथि बब्बू घुम्मन, बाबा राजेन्द्र सिंह जिन्दा और अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।
इस मौके पर दसूहा नगर कमेटी के उपप्रधान एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन, बौबी कौशल, पप्पू ठाकुर, राजेश महाजन, विजय डॉक्टर, सुरिन्द डॉक्टर, राजेश सोनी, सोनू बावा, किम्मी शारदा, पवन पम्मी, बलकार सिंह पनवां, कामरेड विजय कुमार शर्मा मौजूद थे।