पूर्व विधायक गोल्डी ने डा. अंबेडकर को भेंट किए पुष्प
गढ़शंकर| डा. बीआर अंबेडकर की 127वीं जयंती पर कांग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गुरू रविदास जी के ऐतिहासिक स्थल चरण गंगा व गुरू रविदास जी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा रविदास जी खुरालगढ़ में डा. बीआर अंबेडकर की जयंती पर आयोजित समागम में डा. बीआर अंबेडकर को पुष्प अर्पित किए। गढ़शंकर में आयोजित समागम में भी पहुंच कर पुष्प अर्पित किए। इस समय गुरुद्वारा रणजीत सिंह, केवल सिंह, कुलभूषण शौरी, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, कशमीर सिंह, गुरमेज सिंह, जीत सिंह, बख्शी राम, सुरिंद्र शिंदा मौजूद थे।