संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर करें काम : घई
गढ़शंकर| भाजपा गढ़शंकर मंडल की संगठन को मजबूत करने के लिए मीटिंग गढ़शंकर में विधानसभा हलका गढ़शंकर के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष रमन घई ने समूह पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए निर्देश दिए और कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में दोबारा केंद्र पहले से ज्यादा बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी। इस समय मंडल सचिव रमन नैयर, राजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनेक वेदी, सचिव कृष्ण राणा, जीवन राम अध्यक्ष एससी सैल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह, संदीप कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष परिक्षत नैयर, पवन डडवाल आदि मौजूद थे।