गढ़शंकर | रामलीला क्लब व शीतला माता कमेटी ने ब्लड डोनर्स कौंसिंल नवांशहर द्वारा माता शीतला मंदिर डल्लेवाल के परिसर में लगाए रक्तदान कैंप में 94 यूनिट एकत्र किए। रक्तदान करने वाले युवाओं में से पांच को लकी कूपनों के जरिए छत्त वाले पंखे रक्तदान करने के लिए उत्साहित करने के लिए युवाओं को दिए।
पंखे जीतने वाले युवाओं में जसवीर सिंह पद्दीसूरा सिंह, कुलवीर राणा पाहलेवाल, मुकेश भंडियार, संजीव राणा कोकोवाल व शेखर मैंहिदवानी शामिल है। उक्त कैंप को सफल बनाने के लिए में पंकज जसवाल ने बतौर मोटीवेटर और राजपूत सभा गढ़शंकर तथा उपकार ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा विशेष सहयोग दिया। ब्लड डोनर्स कौंसिल नवांशहर के डॉ. अजय बग्गा, डॉ. निशा, राजीव भारद्धाज, मैनेजर ओपी शर्मा, जस्सी राणा, अशीष राणा, प्रियंका, गुरजीत व जोगा सिंह साधड़ा ने रक्तदान करने वाले युवाओं का रक्त एकत्र किया। इस मौके पंकज जसवाल, रमन जसवाल भूपिंद्र राणा चोहड़ा, विक्की, जगदीप सिंह,जसवीर राणा, राजेश, रवि राणा केशव, जसविंदर राणा, उदय भान चंद्र, जसवीर परिहार, जरनैल सिंह, ओंकार कंवर, चेतन, सूरज राणा, दिनेश सिंह, राकेश, राजा, लखवीर सिंह राणा, परविंदर पोसी, संजीव, अजमेर, परमजीत चौधरी मौजूद थे।
लकी ड्रा के जरिए पंखे जीतने वाले पांचों युवा। साथ हैं पंकज जसवाल, राजीव भारद्धाज व भूपिंद्र राणा व अन्य। -भास्कर