पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजीकृत एजेंटों से ही जाएं विदेश : रौड़ी

पंजीकृत एजेंटों से ही जाएं विदेश : रौड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक गढ़शंकर के गांव नंगलां निवासी एक व्यक्ति ने विधायक गढ़शंकर चौधरी जय किशन सिंह रौड़ी से मिलकर उसके कथित एजेंट से एक लाख वापिस कराने के लिए गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक रणजीत सिंह पुत्र कश्मीर चंद निवासी नंगलां ने विधायक गढ़शंकर चौधरी जय किशन सिंह रौड़ी पास पहुंच करके कहा कि जालंधर के कस्बा भोगपुर के एजेंट सुक्खा तथा उसकी प|ी को उसने विदेश जाने के लिए अपना पासपोर्ट तथा एक लाख रुपए दिए थे वह उसे न तो विदेश भेज रहे हैं और न ही उसका पासपोर्ट तथा एक लाख रुपए वापस कर रहे हैं। इस मामले को विधायक रौड़ी ने जालंधर जिला के उच्च अधिकारियों से बात कर पीड़ित को जल्द इंसाफ देने के लिए कहा है ताकि पीड़ित व्यक्ति वापस किए पैसे से अपना कोई कारोबार फिर से शुरू कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। रौड़ी ने आम जनता से आज फिर से अपील की कि वह सिर्फ पंजीकृत एजेंटों से ही विदेश जाएं, ताकि उनके साथ यहां और फिर बाद में विदेश में कोई धोखा न हो सके। इस मौके विधायक के राजनीतिक सचिव चरनजीत सिंह चन्नी, राओ कैंडोवाल, हरजिंदर धंजल, प्रिंस कुमार, जगतार कितना व बलवीर सिंह मौजूद थे।

विधायक रौड़ी को अपनी शिकायत देते पीड़ित रनजीत सिंह।

खबरें और भी हैं...