पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायती राज पेंशनरों की मांगों को लेकर धरना 24 मई को मोहाली में

पंचायती राज पेंशनरों की मांगों को लेकर धरना 24 मई को मोहाली में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनरों की मांगों की जानकारी देते प्रधान निर्मल सिंह लौदीमाजरा साथ में बैज नाथ चौधरी, नरिंद्र वालिया व अन्य। -भास्कर

गढ़शंकर | पंचायती राज पेंशनर यूनियन की विशेष मीटिंग यूनियन के प्रदेश प्रधान निर्मल सिंह लौदीमाजरा की अगुवाई में गढ़शंकर में वालिया हाऊस में हुई। मीटिंग संबंधी प्रेस नोट जारी करते हुए लौदीमाजरा ने कहा कि पंचायती राज पेंशनर यूनियन अपनी मांगें मनवाने व कुछ अन्य लागू करवाने के लिए 24 मई को विभाग के मध्य दफ्तर मोहाली में धरना देगी यदि फिर भी मांगें न मानी गई तो अगले महीने से पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। मांगों का जिक्र करते हुए लौदीमाजरा ने कहा कि पूरी पेंशन, डीए का बकाया, तीन महीने की पेंशन रिलीज करवाने तथा सरकारी कर्मियों की तरह पेंशन में बढ़ोतरी करना शामिल है। इस मौके पवन कुमार, अशोक कुमार हांडा, प्रदीप कुमार (सभी सुपरिंटेंडेंट), सेवानिवृत पंचायत अफसर बैज नाथ चौधरी, नरिंद्र वालिया पंचायत अफसर, पवन कुमारी, चानण राम व ज्ञान सिंह पटवारी हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...