गांव सदरपुर के समीप सड़क के दोनों किनारों पर लगाए सरकंडों के ढेर में लगी आग की चपेट में आने से कुल 5 लोग झुलस गए। इनमें मेले से 2 बाइकों पर वापस लौट रहे 4 लोग और अपने खेतों में ट्रैक्टर चला रहा चालक शामिल है। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति की गंभीर हालत काे देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
वन विभाग ने सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मंगवाकर आग पर काबू पाया। सरकंडों को लगी आग की चपेट में पहले बाइक सवार सरबजीत सिंह पुत्र दविंद्र सिंह निवासी सदरपुर, चरनो प|ी राज निवासी भंगलां, जिला नवांशहर और दूसरी बाइक पर सवार अमृतपाल पुत्र हरमेश लाल, निवासी चांदपुर रूड़क, जिला नवांशहर व कुलविंदर सिंह पुत्र लैहंबर सिंह निवासी चक्क रौंता झुलस गए। आग के धुएं से दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं और चारों बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गए। इसके अलावा ट्रैक्टर से खेत जोत रहा लवप्रीत सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी सदरपुर भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। सिविल अस्पताल गढ़शंकर में उपचार के लिए लाए गए कुलविंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टर्स ने उसे राजा अस्पताल नवांशहर व यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सरकंडों के ढेर को लगी आग में झुलसे गढ़शंकर अस्पताल में उपचाराधीन।