पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरा खुशहाल चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट दोआबा पब्लिक स्कूल ने जीता

दूसरा खुशहाल चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट दोआबा पब्लिक स्कूल ने जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर-बंगा मार्ग पर स्थित केसी ग्लोबल स्कूल डघाम में प्रिंसिपल प्रो. डॉ. राकेश गुप्ता की देखरेख में जारी दो दिवसीय दूसरा खुशहाल चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया।

दूसरे दिन दो टीमों के बीच फुटबॉल मैच हुए। फाइनल मैच दोआबा पब्लिक स्कूल ने जीता, जबकि केसी ग्लोबल स्कूल की टीम रनरअप रही। खिलाड़ियों से मिलनी की रस्म प्रिंसिपल डॉ. राकेश गुप्ता, कोट के पूर्व सरपंच तीर्थ सिंह, डीपीओ सुखजिंदर सिंह, सतविंदर सिंह, भूपिंदर ने की। डीपीई हरदीप सिंह ने बताया कि दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर व पल्लियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया।

मैच के हाफ टाइम से पहले दोआबा पब्लिक स्कूल की टीम ने 1 गोल किया। हाफ टाइम के बाद पल्लियां स्कूल की टीम स्क्रैच हो गई। इस मैच में दोआबा स्कूल विजयी रहे। दोआबा स्कूल का फाइनल मैच केसी ग्लोबल स्कूल डघाम के बीच खेला गया। इस मैच में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 5-0 से केसी ग्लोबल स्कूल डघाम को परास्त कर दिया। रेफरी की भूमिका अमृतपाल सिंह ने अदा की। विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसिपल डॉ. राकेश गुप्ता व अन्य ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर संदीप सिंह, नवीन कुमार, गुरमेल सिंह, नवप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, मंदीप कुमार मौजूद थे।

विजेता टीम को सम्मानित करते ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राकेश गुप्ता।

खबरें और भी हैं...