पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुर्वेदिक कैंप में 970 मरीज जांचे

आयुर्वेदिक कैंप में 970 मरीज जांचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंप के दौरान मरीजों को दवाइयां देते वैद्य। -भास्कर

भास्कर संवाददाता | गढ़शंकर

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गढ़शंकर ने श्री गुरु रविदास आदि धर्म स्थान बस्ती बस्सी श्री खुरालगढ़ साहिब अमृतधारा प्रकट दिवस व डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित नि:शुल्क आयुर्वेदिक जांच कैंप लगाया।

कैंप का उद्घाटन श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी ने किया। वैद्य जोगिंदर सिंह संरक्षक व अध्यक्ष वैद हरभजन सिंह मेहमी के नेतृत्व में लगाए 2 दिवसीय कैंप दौरान माहिर वैद्यों ने 970 मरीजों की जांच की और नि:शुल्क दवाइयां दी।

इस अवसर पर वैद्य कश्मीर सिंह, वैद्य अजमेर सिंह, वैद्य महिंदर पाल, वैद्य राम लाल, वैद्य सुरेश विज, वैद्य जसविंदर सिंह, वैद्य मनप्रीत सूद, वैद्य कृष्ण बद्धन, वैद्य ओंकार नाथ, वैद्य रघु वाला, वैद्य बलवीर सिंह व वैद्य हकीकत राय मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...