मंडी में किसानों को सुविधा देने के लिए ‘मंजी मुहिम’ की शुरुआत
भास्कर संवाददाता | चब्बेवाल
पंजाब में अब हाड़ी सीजन है और मंडियों में किसान अपनी गेहूं की फसल पहुंचने लग पड़े है। डॉ. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने भी बुधवार चब्बेवाल मंडी में जाकर गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके उन्होंने मंडी में मंजी नामक मुहिम की भी शुरुआत की।
डॉ. राजकुमार ने बताया कि मंजी किसानों के पूरा दिन खेतों में मेहनत करने के बाद आराम करने का प्रतीक है और मंडी में मंजी से उनका मकसद मंडी में आए किसानों व आढ़ती भाईयों को आराम व सुकून पहुंचाना है। इस मुहिम तहत उन्होंने अपने किसानों व आढ़तियों के लिए कुछ सुविधाएं अपने विधायक भत्ते में से दी है। इसमें आराम करने व बैठने के लिए टैंट लगाकर मंजे लगाए गए हैं, पीने के लिए ठंडे पानी का प्रबंध किया है। एक मेडिकल या पैरा मेडिल स्टाफ दिन के समय मौजूद रहेगा। किसी तरह की एमरजेंसी के लिए एंबुलेंस वैन 24 घंटे मंडी में रहेगी।
डॉ. राज कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बात करके एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इंतजाम किया है। यह गाड़ी माहिलपुर खड़ी रहेगी और वहीं से हलके की तीन मंडियों को कवर करेगी। इस मौके डीसी विपुल उज्ज्वल ने कहा कि किसानों तथा आढ़तियों को सुविधा देने और कोई दिक्कत न आए इसके लिए कोशिश की जा रही है। गेहूं का कम से कम समर्थन मूल्य भी रुपए 1753 टन किया गया है। जो पिछले वर्ष से 110 रुपए अधिक है। इस मौके मंडी बोर्ड चेयरमैन लाल सिंह का भी धन्यवाद किया।
जिलाधीश विपुल उज्ज्वल ने इस मौके मंडी में आने वाली किसी भी समस्या के तुरंत समाधान के लिए आश्वासन दिया। इस मौके डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. खरबंदा एसएमओ, महिंदर सिंह मल्ल, दलजीत सिंह सहोता, शिवरंजन सिंह सरपंच चब्बेवाल, सचिव विक्रमजीत सिंह व राजिंदर, सर्बजीत, संत प्रकाश मौजूद थे।
मंडियों में गेहूं के खरीद के पुख्ता प्रबंध हैं : डॉ. राजकुमार
मंडी में मंजी सुविधा का उद्घाटन करते डीसी विपुल उज्जवल साथ हैं विधायक डा. राजकुमार चब्बेवाल व अन्य। -भास्कर
किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी : लव कुमार गोल्डी
पूर्व विधायक ने दानामंडी सैला खुर्द का दौरा कर सुनीं किसानों की समस्याएं
भास्कर संवाददाता| सैलाखुर्द
कस्बे की पद्दी सूरा सिंह दाना मंडी में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व हलका विधायक लव कुमार गोल्डी और एसडीएम गढ़शंकर हरदीप सिंह धालीवाल ने गेहूं की खरीद शुरू करवाई। इस मौके आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बगीचा सिंह व अश्विनी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस मौके लव कुमार गोल्डी व एसडीएम हरदीप सिंह धालीवाल ने खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों की समस्याओं को सुना। लव कुमार गोल्डी ने कहा के किसानों को मंडियों में किसी भी समस्या का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा। गेहूं खरीद के लिए पैसों का पूरा प्रबंध और बारदाने की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को गेहूं की खरीद से लेकर लिफ्टिंग तक सभी प्रबंधकों को योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए और किसानों से भी उन्होंने अपील की के मंडियों में सुखी और पकी हुई गेहूं ही लाई जाएं। इस मौके मंडी बोर्ड सचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा गढ़शंकर, मंडी सुपरवाइजर जसप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर जसवंत राय,चेयरमैन मार्कफेड जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह, पनसप इंस्पेक्टर मिंदर सिंह, कांग्रेस नेता कृष्णदेव राय गुड्डी, कमलजीत सिंह संघा, राणा दविंदर सिंह, नंबरदार जरनैल सिंह, दलविंद्र सिंह बोरी, पंच राजेश कुमार जोशी, प्रेमनाथ, अश्विनी शर्मा, प्रधान देवेंद्र कुमार, अनमोल शर्मा मौजूद थे।
गेहूं की खरीद शुरू करवाते पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी व एसडीएम हरदीप सिंह धालीवाल व अन्य। -भास्कर