गढ़शंकर | गांव सदरपुर के पास सरकंडे को लगी आग में झुलसे पांच लोगों में से पीजीआई रेफर किए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव चक्क रौतां निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र लैंहबर सिंह रविवार को आग में झुलसने से गंभीर घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अन्य घायलों के सिविल अस्पताल गढ़शंकर में साथ दाखिल करवाया गया था। कुलविंदर की हालत को देखते हुए उसे नवांशहर और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने धारा 174 तहत कार्रवाई की है।