800 बोरी सीमेंट खुर्दबुर्द करने के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जेपी सीमेंट स्टोर सेखोंवाल के मैनेजर गुरविंदर सिंह निवासी बटाला ने गढ़शंकर पुलिस को शिकायत दी है निशान सिंह निवासी थाना गोबिंदवाल, जिला तरनतारन 6 महीने से जेपी सीमेंट स्टोर में बतौर चालक काम कर रही है। वह सीमेंट लोड कर अन्य जगहों पर ले जाने का काम करता था। निशान सिंह को ट्रक (पीबी-03, एए- 6037) में 800 बोरी सीमेंट लोड कर अलट्राटेक डंप गोडाउन, डिफेंस रोड पठानकोट में अनलोड करने के लिए भेजा था लेकिन निशान सिंह वहां नहीं पहुंचा। उन्हें पता चला कि निशान सिंह ने अपने अन्य साथी हरजीत सिंह निवासी खयाला खुर्द, जिला अमृतसर से मिलकर उक्त 800 बोरी सीमेंट खुर्दबुर्द कर दिया है। इसके आधार पर गढ़शंकर थाने में पुलिस ने धारा 408 व 34 आईपीसी तहत मामला दर्ज किया है।