- Hindi News
- National
- विदेश मंत्रालय व जिला पुलिस कथित एजेंटों के खिलाफ करें कार्रवाई : विधायक रौड़ी
विदेश मंत्रालय व जिला पुलिस कथित एजेंटों के खिलाफ करें कार्रवाई : विधायक रौड़ी
गढ़शंकर| विधायक गढ़शंकर के सहयोग से जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव मंगूवाल के एक परिवार के होशियारपुर के एक कथित ट्रेवल एजेंट द्वारा विदेश भेजे एक व्यक्ति के पैसे वापस दिलाए। जानकारी मुताबिक सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी मंगूवाल जिला शहीद भगत सिंह नगर के पारिवारिक सदस्य तथा जसकरन कौर आदि ने विधायक गढ़शंकर चौधरी जय किशन सिंह रौड़ी पास पहुंच करके शिकायत की थी कि होशियारपुर का एक एजेंट ने सिमरनजीत सिंह को विजिटर वीजे पर दुबई भेजकर उससे 75 हजार रुपए की ठगी की है। अब वह उसे न विदेश में काम दिला रहा है और न ही उसे रोटी पानी दिया जा रहा है। उसे वहां पर उसका शोषण कर उसे परेशान किया जा रहा है। विधायक रौड़ी ने उसी समय भारतीय विदेश मंत्रालय ग्रह विभाग पंजाब सरकार तथा पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात कर उक्त एजेंट से सिमरनजीत सिंह के पैसे वापस दिलाए। उन्होंने उक्त ठगी करने वाली कथित ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएे। इस मौके विधायक के राजनीतिक सचिव चरनजीत सिंह चन्नी, राओ कैड़ोंवाल, हरजिंदर धंजल, प्रिंस, जगतार व बलवीर सिंह मौजूद थे।
शिकायत के बारे में बताते विधायक रौड़ी।