पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी में संजना ने दूसरा, वृंदा ने 6वां स्थान किया हासिल

यूनिवर्सिटी में संजना ने दूसरा, वृंदा ने 6वां स्थान किया हासिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीएससी एग्रीकल्चर के पहले सेमेस्टर में संजना ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान और वृंदा ने यूनिवर्सिटी में 6वां स्थान हासिल किया है और एक बार फिर पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में टॉप पोजीशन में स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस संबंधी प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा ने छात्राओं को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डॉ. अनूप कुमार व डीएल आनंद ने भी इन छात्राओं और अध्यापकों को मुबारकबाद दी।

10वीं में आरिफा के 95.8 % अंक, पिता जैसे डॉक्टर बनना है

होशियारपुर | आईसीएसई के 10वीं परीक्षा के घोषित परिणामों में आरिफा बाली ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आरिफा के स्कूल की डायरेक्टर अनीता लारेंस पर उनके घर पहुंची और होनहार छात्रा और उसके माता-पिता को बधाई दी। आरिफा ने बताया कि वह दा ट्रिनिटी स्कूल की छात्रा है। वह अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पिता डॉ. जमील बाली और मां नवनीत बाली की स्पोर्ट व मार्गदर्शन को देती हैं। उसके स्कूल टीचर्स ने भी उसकी हर तरह से मदद की। आरिफा ने बताया स्कूल से आने के बाद वो रोजाना दस घंटे पढ़ती थी और बिना कोई कोचिंग लिए उसने ये नंबर लिए हैं। आरिफा ने बताया कि वह मेडिकल विषय की पढ़ाई करें और कार्डियोलॉजिस्ट (हार्ट स्पेशलिस्ट) बनना चाहती हैं।

जेएसएस आशा किरन स्पेशल स्कूल के बच्चों को एमआर टीके लगे

होशियारपुर | जेएसएस आशा किरन स्पेशल स्कूल में एसएमओ संदीप खरबंदा की देखरेख में 15 साल तक के विद्यार्थियों को एमआर टीके लगाए। इस मौके पीएचसी हारटा बडला, सब सेंटर खडकां से एएनएम कृष्णा देवी, आसा वर्कर पुष्पा देवी, उमा रानी, मनीशा कुमारी, सुपरवाइजर डॉ. तुलिका ने सभी स्पेशल बच्चों का टीकाकरण किया। इस मौके आशादीप वेलफेयर सोसायटी के मेंबर राम आसरा व प्रिंसिपल शैली शर्मा और इंदू बाला मौजूद थी।

एडवोकेट वनीश बार कौंसिल की प्रबंधक कमेटी सदस्य नियुक्त

होशियारपुर | जिला कचहरी होशियारपुर के सीनियर एडवोकेट वनीश राय को पंजाब और हरियाणा बार कौंसल की प्रबंधक कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। यह चयनित पत्र उनको बार कौंसल के मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ में बार कौंसल के चेयरमैन एडवोकेट वीके एहलावत और पूर्व चेयरमैन एडवोकेट प्रताप सिंह ने दिया। इस मौके वनीश राय को सम्मानित किया। इस मौके एडवोकेट वीएस बहणा, एडवोकेट विशाल नैरा, एडवोकेट राजीव कुमार, एडवोकेट गुरबख्श सिंह, सतीश राणा, केवल ठाकुर, पुनीत जैन, राजिंदर सिंह राणा व बलजीत सिंह मौजूद थे।

हकूमत राय व प्रेम रानी ने 39वीं सालगिरह पर दवाइयां बांटीं

होशियारपुर | श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल राम भवन में चलाए जा रहे चेरिटेबल स्वास्थ्य केंद्र में हकुमत राय व प्रेम रानी ने अपनी 39वीं सालगिरह पर डॉ. सुभाष जलाली को दवाइयां भेंट की। इस मौके संस्था प्रधान हरीश सैनी ने बताया कि हकूमत काय हर साल अपनी सालगिरह यहां जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए दवाइयां दान करके मनाते हैं। इस मौके महिंद्रपाल गुप्ता, जगदीश पटियाल, जोगिंदर कश्यप, वरिंदर चोपड़ा, बलवीर कुमार, गौरव, राहुल, शिवानी तलवाड़, महेश कुमार, राकेश भल्ला, अश्वनी शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुरिंद्र, रमन वर्मा, जेके शर्मा, अजय, तिलक राज शर्मा, गौरव रामपाल, मास्टर विशाल चंद, हरीश खन्ना, साहिल, राज कुमार सैनी, योगेश सैनी व गुलशन धीर मौजूद थे।

समाज भलाई मोर्चा ने लड़की की शादी पर दी आर्थिक मदद

होशियारपुर | समाज भलाई मोर्चा ने गरीब परिवार की लड़की प्रदीप कौर को उसकी शादी के लिए वित्तीय सहायता भेंट की। इस मौके मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान दविंदर कुमार सरोआ ने कहा कि एक गरीब परिवार की लड़की की सहायता करना एक नेक व अच्छी समाज सेवा है। इस मौके सीनियर नेता सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह, गुलजारा सिंह, सोहन लाल व पारिवारिक मेंबर मौजूद थे।

अवैध शराब समेत एक काबू

होशियारपुर | गढ़शंकर पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब सहित बलविंदर कुमार उर्फ बिंदू पुत्र गुलजारी राम निवासी लहरा थाना गढ़शंकर को काबू कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...