एडवोकेट जसवीर सिंह राय को पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल का सदस्य मनोनीत किए जाने पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मान समारोह करवाया।
इस अवसर पर एडवोकेट जसवीर सिंह राय को स्मृति चिन्ह व दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि एडवोकेट जसवीर सिंह राय की नियुक्ति समूह बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए सम्मान की बात है। जसवीर सिंह राय ने कहा कि वह पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे और बार एसोसिएशन गढ़शंकर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर रणवीर सिंह बेदी, गुरदीप सिंह सैनी, संजीव कुमार डोड, पवन कुमार राय, संजीव बंगा उपाध्यक्ष, संजीव कालिया सचिव, कर्ण भट्टी संयुक्त सचिव, सुरिंदर पाल कोषाध्यक्ष, हरप्रीत सिंह,राज कुमार भट्टी,सतीश कुमार लंब, मनजीत सिंह, राकेश शर्मा, सतपाल चौधरी, हरविंदर पाल, विरोनिका, मधु राणा, सरिता कंवर, महिंदर पाल महमी, संदीप खानपुरी, अंजना डोड, साजन, आदि वकील मौजूद हुए।
एडवोकेट जसवीर सिंह राय को स्मृति चिन्ह दोशाला भेंट करते हुए राज कुमार भट्टी व अन्य। -भास्कर