गढ़शंकर | सिविल अस्पताल गढ़शंकर के लिए स्वास्थय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा द्वारा डायलिसिस मशीन की मंजूरी का पत्र एसएमओ डॉ. टेक राज भाटिया को सिविल अस्पताल में कांग्रेस के प्रादेशिक महासचिव लव कुमार गोल्डी ने सौंपा।
पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि किडनी की बीमारी से पीडि़त मरीजों की दिक्कत को देखते हुए मैने स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा से बात की थी कि सिविल अस्पताल गढ़शंकर में डायलिसिस मशीन दी जाए। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने विशेष तौर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के लिए डायलिसिस मशीन का प्रबंध किया। जिसके लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर मे कार्यरत एक डॉक्टर को ट्रेंनिग के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है और अस्पताल में डायलिसिस मशीन रखने के लिए और मरीजों का डायलिसिस करने के लिए कमरों का प्रबंध भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल गढ़शंकर में डायलिसिस मशीन आने पर मरीजों को होशियारपुर या दूर दराज जाना नहीं पड़ेगा और महंगे इलाज की जगह मामूली सरकारी फीस मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2006 में भी मैने विधायक होते हुए तव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री स्व. आरसी डोगरा से मंजूरी दिलवा कर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ब्लड बैंक खुलवाया था। वह आज तक सफलतापूर्वक चल रहा है और जरूरतमंद लोगों को ब्लड मुहैया हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मरीजों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस समय एसएमओ डॉ. टेक राज भाटिया, नगर कौंसिंल गढ़शंकर के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह शूका, ठेकेदार कुलभूषण शौरी, नंबरदार परमजीत सिंह, सरपंच प्रमोद मौजूद थे।
डॉ. टेक राज भाटिया को मंजूरी का पत्र सौंपते लव कुमार गोल्डी। -भास्कर