जिला प्रभारी जवाहर खुराना का स्वागत करते हलका प्रभारी सुनील कुमार व अन्य।
गढ़शंकर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के होशियारपुर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल गढ़शंकर की मीटिंग विधानसभा हलका गढ़शंकर के प्रभारी सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रभारी व पूर्व जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर खुराना उपस्थित थे। जिला प्रभारी खुराना ने प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के मई के गढ़शंकर दौरे की जानकारी देते हुए कर्नाटक की जीत पर बधाई दी। उन्होंने जिला प्रभारी को ज्यादा कार्यकर्ताओं का प्रदेशाध्यक्ष के होशियारपुर आने पर पहुंचने का आश्वासन दिया। इस समय मंडल महासचिव रमन नैयर, उपाध्यक्ष अनेक सिंह वेदी, महासचिव राजीव, प्रवीन कितना, संदीप शर्मा, डॉ. अशोक, विक्की खन्ना, अमित, कपिल, गौरव शर्मा, जय गोपाल, परीक्षित, होशियार सिंह, आलमजीत, सोनू, प्रदीप व विक्की खन्ना मौजूद थे।