पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब ने ब्लाक गढ़शंकर अध्यक्ष गुरजीत शींहमार के नेतृत्व में विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए निर्णय को रोजगार खत्म करने वाला बताते हुए उस पर पुन: विचार करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रैक्टिशनर्स गांवों में मरीजों को नाममात्र पैसों से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने गांवों में काम करते आरएमपी डॉक्टरों का पंजीकरण करने का वादा किया था।

इस मौके पर डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. हरबंस सिंह, डॉ. विकास राणा, डॉ. हरमेश कुमार, डॉ. अकाशदीप बेदी, डॉ. गुरनाम सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...