पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़शंकर के विकास में कमी नहीं आने देंगे : लव

गढ़शंकर के विकास में कमी नहीं आने देंगे : लव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडी क्षेत्र में सिंचाई के ट्यूबवैलों के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से दोबारा 24 घंटे बिजली करवाने व सिंचाई के ट्यूबवेलों तथा घरेलू सप्लाई के लिए विभिन्न लाइनों के लिए जो काम शुरू हो चुका था उसे बंद करवाने के लिए वीरवार गांव मोयला वाहिदपुरा में कांग्रेस के प्रादेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि अलग अलग बिजली की लाइनों को केंद्र की भाजपा सरकार की नीति तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी ग्रांट से अलग अलग किया जाना था, जिसके बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की और बताया कि कंडी क्षेत्र में किसान 8 घंटे बिजली मिलने से उजड़ जाएंगे। लिहाजा कंडी क्षेत्र में पहले की तरह 24 घंटे बिजली जारी रखने और लाइनों को अलग अलग करने का काम रोकने के ऑर्डर दिए जाएं। जिस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमारी बात मान कर तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए थ। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए मैं दिन रात कर दूंगा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुझे विश्वास दिलाया है कि विकास के कामों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके मास्टर वेदी, कुलवंत सिंह कंदा, नंबरदार अजीत सिंह, भूपिंद्र सिंह, पवन कुमार भम्मियां, सरपंच कश्मीर सिंह चाहलपुर, दलविंदर सिंह, प्रशोत्म सिंह, सरबजीत सिंह साबी आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को सिरोपा देकर सम्मानित करते मास्टर वेदी, नंबरदार अजीत सिंह व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...