पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैनवां के लोगों का आरोप पेयजल की समस्या हल करने को कहा तो एक्सईएन ने दी गालियां

नैनवां के लोगों का आरोप- पेयजल की समस्या हल करने को कहा तो एक्सईएन ने दी गालियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गढ़शंकर/माहिलपुर

छह महीने से पानी की किल्लत का सामना कर रहे और विभाग को लगातार शिकायतें कर रहे गांव नैनवां की दलित बस्ती लोगों की समस्या का हल नहीं हो रहा। वहीं, लोगों का आरोप है कि वीरवार को जब समाज सेवी दिव्यांग संजीव राणा ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के गढ़शंकर से एक्सईएन लाल चंद बैंस को समस्या बताई तो उसने दुर्व्यवहार करते हुए गालीगलोज किया। इसके विरोध में लोगों ने एक्सईएन का पुतला फूंका और उसे सस्पेंड करने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर कार्रवाई न की गई तो 24 मई को अड्डा झुग्गियां में प्रदर्शन कर कार्यकारी इंजीनियर गढ़शंकर के कार्यालय का घेराव करेंगे।

गांव नैनवां की दलित बस्ती को लोगों ने बताया कि छह महीने से उनको पानी की पूरी सप्लाई नहीं मिल रही। इसके बारे में वह कई बार एक्सईएन लाल चंद बैंस, जेई और अन्य अधिकारियों को मिल चुके हैं। वीरवार को गांव के समाज सेवी दिव्यांग संजीव राणा ने एक्सईएन को मोबाइल पर समस्या के बारे में फोन किया और साथ खड़े पंच से बात करने को कहा तो एक्सईएन दुर्व्यवहार करने लगा और गालीगलौज किया। इस समय संजीव राणा, दीपू राणा, रोशन लाल, चरनदास पुरी, मक्खन सिंह, बचना राम, राम लाल, प्रदीप, छोटू राम, शीला देवी, प्रवीण कुमारी, अवतार सिंह, जोगिंद्र सिंह, राज कुमार, बचनी देवी, लीला देवी, चन्नू देवी आदि मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...