जैव विविधता तथा पर्यावरण को स्थिर बनाए रखने में पेड़-पौधे का बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन बढ़ती जनसंख्या के साथ पेड़ पौधे का क्षेत्रफल घटता जा रहा है। इसका दुष्प्रभाव हमारे पर्यावरण पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मानव जीवन को यदि बचाना है तो हर गांव में पेड़ लगाना है।
उक्त बातें वन प्रमंडल सामाजिक वानिकी से आए वनरक्षी अनूप सिंह एवं प्रिंस कुमार ने सांसद आदर्श पंचायत मधेया के ग्राम महुपी में लोगों को बताई। उन्होंने लोगों को समझाया कि हरी भरी धरती की बस यही पुकार है, आनेवाले समय में बस पेड़ों की दरकार है। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत वन पर्यावरण एवं जलवायु के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस किसी ग्रामीण के पास निजी कृषि भूमि है वह पौधरोपण के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत आवेदकों को प्रोत्साहन के लिए लागत राशि का आधा हिस्सा सरकार देगी। ग्रामीण अगर चाहें तो पौधे विभागीय पौधशाला से प्राप्त कर सकते हैं या अन्य स्रोतों से भी क्रय कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जन धन योजना के तहत उगाए पेड़ों का पूर्ण स्वामित्व लाभुक का होगा।