पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हक और अधिकार के लिए हाईकोर्ट जाएंगे जिले के प्रखंड प्रमुख

हक और अधिकार के लिए हाईकोर्ट जाएंगे जिले के प्रखंड प्रमुख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा जिला प्रखंड प्रमुख संघ की बैठक रविवार को रमना प्रखंड प्रमुख मृत्युंजय सिंह के आवास पर संघ के अध्यक्ष धर्मराज पासवान की अध्यक्षता हुई। जिसमें गढ़वा जिले के सभी प्रमुख एवं रमना प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में पंचायत समिति के हक एवं अधिकार पर विचार-विमर्श किया गया। सभी लोगों ने अपना सुझाव भी दिया। साथ ही सर्वसम्मति से 5 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव में पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के लिए सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में 25 मई को एक याचिका दायर करने, हाईकोर्ट में याचिका दायर के लिए प्रतिनिधिमंडल तैयार करने, पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के लिए जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने, जिसमें जिले के सभी प्रमुख, पंचायत समिति उपस्थित होंगे।

पंचायत समिति सदस्य के हक एवं अधिकार के लिए सभी प्रमुख सांसद तथा विधायक को एक मांग पत्र सौंपने, ताकि सांसद व विधायक संसद और विधानसभा में पंचायत समिति के अधिकार के लिए आवाज उठाएंगे। पंचायत समिति में लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं देने एवं जिला परिषद तथा निगरानी की बैठक में अधिकारियों के द्वारा गोल मटोल जवाब देने के खिलाफ में आगामी बैठक का बहिष्कार करने जैसी प्रस्ताव शामिल है। बैठक में डंडा प्रमुख वीरेंद्र चौधरी, रविन्द्र पासवान, उषा देवी, तेतरी देवी, लीलावती देवी, मायावती देवी, रामकृष्ण किशोर, पवन सिंह, मनीष कुमार, विकास कुमार कुशवाहा सहित जिले के सभी प्रमुख उपस्थित थे।

पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के लिए जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय

सर्वसम्मति से 5 सूत्री प्रस्ताव पारित

बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख व अन्य।

खबरें और भी हैं...