पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूढ़ा पहाड़ के विस्थापितों से मिलीं एसपी, हालचाल जाना

बूढ़ा पहाड़ के विस्थापितों से मिलीं एसपी, हालचाल जाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को जिले के नवपदस्थापित एसपी शिवानी तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही बहेराखाड़ जंगल होते हुए चपिया मदगड़़ी स्थित पंचायत भवन पहुंच कर वहां रह रहे बूढ़ा पहाड़ के विस्थापितों से मिलीं और उनका हालचाल जाना। एसपी ने बूढ़ा पहाड़ के विस्थापितों से काफी देर तक बूढ़ा पहाड़ के संबंध में जानकारी ली। एसपी शिवानी ने रविवार को भंडरिया थाना अन्तर्गत टेहरी स्थित बूढ़ा पहाड़ के जंगलों से सटे कुल्ही पुलिस पिकेट का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने वहां तैनात जवानों की हौसला अफजाई की व कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने पिकेट के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट एसएन मिश्रा, अभियान एसपी सदन कुमार, रंका एसडीपीओ विजय कुमार, बबलू पांडेय आदि उपस्थित थे ।

पिकेट के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया

रंका थाना कर्मियों से बात करती एसपी शिवानी तिवारी।

एसपी ने रंका और रमकंडा थाना का किया निरीक्षण

रंका | गढ़वा जिला के नव पदस्थापित एसपी शिवानी तिवारी ने रविवार को रंका एवं रमकंडा थाने में जाकर निरीक्षण किया एवं वहां के थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को समाज के साथ मिलजुल कर बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया गया, वही मामलों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता बरतने के बारे में कहा गया। निरीक्षण के मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार, अवर निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, रमकंडा थाना प्रभारी प्रकाश रजक मौजूद थे।

एसपी ने भंडरिया थाना का निरीक्षण किया

भंडरिया |
पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने भंडरिया थाना क्षेत्र में स्थापित पुलिस पिकेट बड़गड़, बर्कोल, कुल्ही, चपिया मदगड़ी संगाली व भंडरिया थाने का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र का जायजा लिया साथ ही एसपी शिवानी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सली गतिविधियों सहित अन्य जानकारी प्राप्त की। भंडरिया थाना क्षेत्र के दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने क्षेत्र का जायजा लेने की बात कही। मौके पर 172 बटालियन के सीओ एके मिश्रा, अभियान एसपी सदन कुमार, रंका डीएसपी विजय कुमार, भंडरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जय राम प्रसाद, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, एएसआई प्रकाश सिंह, हरिराम प्रसाद उपस्थित थे। ।

खबरें और भी हैं...