गढ़वा : नि:शुल्क कपड़ा बैंक के संचालक शौकत खान ने गुरूवार को भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर गरीब महिला व बच्चों के बीच कपड़े का वितरण किया। शौकत खान ने बताया कि अपनी प|ी रूबी खान के साथ भवनाथपुर के दौरा पर गए थे। भवनाथपुर जंगल के पास पहुंचे तो देखा कि जंगल से गरीब महिला व छोटे- छोटे बच्चे लकड़ी लेकर आ रहे है। उसके बाद उक्त सभी को रोककर ठंडा पानी व कोल्ड ड्रिंक पिलाया। इसके बाद सभी को कपड़ा व गमछा दिया। कपड़ा देने के बाद शौकत खान ने उक्त सभी महिलाओं से आग्रह किया कि जंगल से पेड़- पौधा की कटाई नहीं करें। महिलाओं ने कहा कि जंगल से हमलोग सूखी हुई लकड़ी चुनकर लाते हैं।