पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदरसा रोड स्थित आनंद मार्ग आश्रम परिसर में 10.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जनता से जो वादा करते हैं वह पूरा करते हैं। चुनाव के दौरान हमने आनंद मार्ग आश्रम परिसर में सामुदायिक शौचालय निर्माण करने का वादा किया था। आज यह वादा पूरा हुआ।

शौचालय निर्माण से आनंद मार्ग के अनुयायियों के साथ आस-पास रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर आम लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि गढ़वा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर में विभिन्न जगहों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है ताकि लोग खुले में शौच नहीं जाएं। जनता भी इसमें अपना सहयोग दे।

उपाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि गढ़वा के हर क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए योजना तैयार कर कार्य कराया जाएगा। भाजपा नीत सरकार विकास के मुद्दे पर खरा उतर रही है। जनता को इसका लाभ मिलने लगा है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, संतोष कुमार केशरी, डाॅ. लाल मोहन, राज मोहन, आनंद मार्ग के मुक्ति प्रधान दिनेश कुमार, डाॅ. रामानुज प्रसाद, प्रवीण पाल, धनंजय गोंड, राजेशानंद अवधूत, सत्यरक्ता नंद आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...