पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालू ठेकेदारों और ग्रामीणों में मारपीट के बाद एनएच 75 को िकया जाम

बालू ठेकेदारों और ग्रामीणों में मारपीट के बाद एनएच 75 को िकया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा-रेहला मुख्य पथ पर बेलचंपा गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे बालू लदे ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के खंभे को टक्कर मार दी। इस कारण करंट प्रभावित तार सड़क पर गिर गया। जिससे पास में ही कुर्सी प्लांट में काम कर रहे डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर बाल-बाल बचे। इस घटना के बाद वहां अवैध बालू माफिया व ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गढ़वा-रेहला मार्ग पर टायर जला कर उसे एक घंटे तक जाम कर दिया। जाम के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण घटनास्थल पर गढ़वा की उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा व पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में इसकी सूचना आसपास के कुछ लोगाें के द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद गढ़वा थाना प्रभारी अनिल सिंह ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया।

घटना के संबंध में बताया गया कि मेढ़ना बालू घाट से बालू का उठाव कर एक ट्रक आ रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर वह 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार के पोल से टकरा गया। इससे तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तार टूटने से पास में फाइबर कुर्सी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों व अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित फैक्ट्री के लोग उक्त ट्रक के चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद चालक भाग कर मेढ़ना घाट पर गया व वहां बालू ठेकेदार व अन्य ट्रक के चालकों काे इसकी जानकारी दी। इसके बाद ठेकेदार व चालक फैक्ट्री के पास आकर यहां कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इन लोगों को पिटता देख बेलचंपा इंडस्ट्रियल एरिया के काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए व बालू घाट के ठेकेदार व ट्रक के चालकों के साथ मारपीट शुरु कर दी।

बालू लदे ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के खंभे को टक्कर मार दी करंट प्रभावित तार सड़क पर गिर गया, बाल-बाल बचे लोग

टायर जला कर एनएच 75 जाम करते ग्रामीण।

अवैध रूप से बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान बालू ठेकेदार व ट्रक चालक प्रतिबंधित हथियार भी लहरा रहे थे। इस मारपीट की घटना से आक्रोशित लोगों ने अवैध रूप से बालू उठाव पर रोक लगाने, ओवर लोड बंद करने व इस घटना में दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एनएच-75 को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल सिंह बेलचंपा पहुंचे तथा ग्रामीणों को दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया।

किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है : इस संबंध में गढ़वा थाना के थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बालू लदे ट्रक से पोल टूट गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई थी। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है।

खबरें और भी हैं...