पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात बोलेरो के धक्के से दो बच्चियों समेत तीन लोग घायल

अज्ञात बोलेरो के धक्के से दो बच्चियों समेत तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | एनएच 75 पर सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात बोलेरो के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार दो बच्चियों समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें धनंजय प्रजापति का पुत्र धीरज कुमार, संजय प्रजापति की पुत्री पुनीता कुमारी व अनिल प्रजापति की पुत्री पूनम कुमारी शामिल हैं। तीनों रिश्ते में चचेरे भाई बहन हैं। सभी गढ़वा के सोनपुरवा मोहल्ले के रहने वाले हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था। इनमें पूनम कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक ही मोटरसाइकिल पर सवार धीरज कुमार, पूनम कुमारी व पुनीता कुमारी अपने रिश्तेदारी में पलामू विश्रामपुर के बंदला गांव जा रहे थे। इसी बीच बेलचंपा के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गिर कर घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...