रंका | यंग स्पोर्ट्स क्लब रंका के द्वारा 27 मई से रंका हाई स्कूल के मैदान में रात्रि कालीन कॉस्को क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसमें रंका, गढ़वा, पलामू सहित छत्तीसगढ़ की भी कई टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजक के द्वारा विजेता टीम को 21 हजार एवं ट्रॉफी दिया जाएगा तथा उप विजेता टीम को 12 हजार और टॉफी दिए जाएंगे। वहीं मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 21 सौ रुपए दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में नामांकन कराने के लिए टीम 25 मई तक धीरज कुमार सिंह, कार्तिक पांडे, अजीत पांडे, संदीप कमलापुरी, गोविंद कुमार, संजय कुमार, सोनू चौरसिया, शशि सोनी और गुड्डू कुमार के पास संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं।