गढ़वा | उपविकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में रंका प्रखंड समन्वयक एवं पंचायत समन्वयकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने एक सप्ताह के अंदर वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 5-5 आवास का ढलाई कार्य पूर्ण कराने, 10-10 आवास का लिंटल लेबल पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 16-17 में स्वीकृत पीएम आवास में से 10-10 आवास को लिंटल लेबल व 5-5 का ढलाई लेबल पूर्ण कराने का निर्देश दिया।