राज्य स्तरीय आठवीं कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 मई को जिला स्कूल के मैदान में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस चयन प्रतियोगिता में पलामू जिले के सभी प्रखंडों के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष से कम होना चाहिए तथा उनका वजन 55 केजी से कम होना चाहिए।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमलानंद दुबे ने बताया कि जो बालक और बालिका इस में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें अपने पहचान हेतु आधार कार्ड की मूल प्रति 25 मई को सुबह 7:00 बजे प्रशिक्षक शोभा कुमारी के पास जमा करना होगा। इस प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 मई से गढ़वा जिला के भवनाथपुर में आयोजित की जा रही है।