जिले में मारपीट की दो अलग अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें सीमा देवी और ममता देवी शामिल हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मारपीट की एक घटना सदर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में हुई । इसमें रंजीत बिंद की प|ी सीमा देवी को उसके ससुर शारदा बिंद ने पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के अनुसार वह बुधवार की रात नए बने घर में अपना सामान लेकर जा रही थी। प्लास्टिक के एक बोरे को लेकर उसके ससुर ने उसे पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में महिला ने अपने ससुर शारदा बिंद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी घटना कांडी थाना क्षेत्र के बेलहथ गांव में घटी। इसमें राणा सत्येंद्र सिंह की प|ी ममता देवी को उसके पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल ममता देवी ने बताया कि पुराने घर को तोड़कर उसी स्थान पर नए घर के निर्माण कराई जा रही है। इसे लेकर उसके पड़ोसी अभय सिंह और कुश सिंह निर्माण कार्य रोक रहे थे। इस क्रम में उनलोगों ने महिला के पति व देवर की पिटाई करने लगे। इस पर बचाने के लिए वहां पहुंची ममता देवी को उनलोगों ने पीट कर घायल कर दिया। ममता देवी ने बताया कि पहले भी उसके पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में महिला ने अभय सिंह और कुश सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।