उप विकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अपना आवासीय पता कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। डीडीसी द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि उपायुक्त के निर्देश पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जो प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मियों के प्रखंड मुख्यालय में रहने या नहीं रहने की जांच करेगी तथा उपायुक्त को इससे संबंधित रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा है कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, प्रखंड समन्वयक, पीएमआई, प्रखंड समन्वयक 14 वां वित्त एवं अन्य कर्मचारी भी प्रखंड मुख्यालय में रहे तथा इससे संबंधित रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें। जो कर्मी प्रखंड मुख्यालय में हीं पाए जाएंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने कहा है कि अभी तक मात्र मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ही अपना आवासीय पता उपलब्ध कराया है। शेष बीडीओ 24 घंटे के अंदर अपना आवासीय पता उपलब्ध कराएं।