पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन बेहाल

अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन बेहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटिया ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद ही जिले को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी : ईई

भास्कर न्यूज | गढ़वा

गढ़वा जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन बेहाल है। 24 घंटे में महज चार घंटे भी सही ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अक्सर गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौनी लोगों को परेशान कर देती है। विभाग द्वारा कई बार सुधार का दावा किया जाता है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इससे परेशान लोग बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं।

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश लिंडा का कहना है कि जिले में बिजली की आवश्यकता 80 मेगावाट है किंतु बी मोड़ ग्रिड से मात्र 30 मेगावाट ही बिजली मिलती है। कभी-कभी 10-15 मेगावाट ही आपूर्ति होती है। इसमें गढ़वा एक के लिए 12 से 15 मेगावाट व गढ़वा दो के लिए 12 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जाती है। उनका कहना है कि रमना, भागोडीह ग्रिड संभवत: जनवरी 2019 से काम करने लगेगा। उसमें हटिया ग्रिड से सीधे बिजली आपूर्ति होगी तब जिले को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी। कार्यपालक अभियंता के अनुसार फिलवक्त बी मोड़ ग्रिड को रिहंद उतर प्रदेश व सोननगर बिहार से विद्युत आपूर्ति होती है। इन दिनों ट्रांसमिशन लाइन को ठीक करने का कार्य हो रहा था इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। वहीं बी मोड़ ग्रिड से रेलवे को बिजली देने के बाद ही गढ़वा जिले को बिजली मिलती है।

खबरें और भी हैं...