रमना | रमना क्षेत्र के केरवा जंगल से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष है। शव के पास लकड़ी के कुछ टुकड़े जमा थे। जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह महिला जंगल मे लकड़ी चुनने आईं होगी। जहां वृद्धावस्था के कारण उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।