शहर के पटेल नगर स्थित दीपुआ मोहल्ला स्थित जेपीएस सेंट्रल स्कूल का 9 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मीरा पांडेय, जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, स्कूल के निदेशक कुमार चंद्रभूषण सिन्हा, उप निदेशक सीमा सिन्हा , अशोक विश्वकर्मा, मोजीबुुद्दीन खान, गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी व राम प्रसाद राम के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने अतिथियों के लिए स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की।
मौके पर उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने कहा विद्यालय अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि यह विद्यालय मान्यता प्राप्त है। यह सभी क्षेत्रों में अच्छा कर रहा है। विद्यालय के निदेशक कुमार चंद्रभूषण सिन्हा ने कहा कि विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि जेपीएस सेंट्रल स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूर होगा।
इस अवसर पर बच्चों ने कुल 35 कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। अंशु और ग्रुप ने इतनी सी हंसी , समीर और ग्रुप में सुनो गणपति बप्पा, रवि ने ओ मेरे दिल के चैन, दीपशिखा और ग्रुप ने जज्बा, छोटी ,सौम्या और ग्रुप में टिंकू जिया, गौतम और ग्रुप ने अंग्रेजी ड्रामा, आराध्या और ग्रुप ने चंदा चमके, अनीश और ग्रुप में गलती से मिस्टेक हो गई, कामिनी ने मेरे रश्के कमर, ज्योति और ग्रुप ने बंद मेरे पैरों में, विशाल और ग्रुप नागपुरी डांस, अतुल और ग्रुप बन्नो की सहेली, अलीशा ने हुए बेचैन पहली बार, मुस्कान और ग्रुप यशोदा के नंदलाला, परी और ग्रुप चिट्ठियां कलाइयां, कल्पना और ग्रुप रीमिक्स, धैर्य ने गुलाबी आंखें, अर्पित और ग्रुप ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है, भूमि और ग्रुप ने हिंदी नाटक, नेहा और ग्रुप ने घागरा, सिमरन और ग्रुप ने ओम साईं राम, शताक्षी और ग्रुप ने घूमर घूमर , कल्पना ने चुरा लिया है, साहिल और ग्रुप में रीमिक्स डांस, मुस्कान और ग्रुप ने दिल चोरी सदा हो गया, रेशमा एंड ग्रुप ने मिले हो तुम हमको, सौम्या और ग्रुप ने तेरी आंखों का यह काजल, राज और ग्रुप ने भोजपुरी नाटक, मुस्कान ने तेरे संग यारा, कुमार आदित्य और ग्रुप गोविंदा रीमिक्स डांस, भूमि और पलक ने हैंगओवर, आयुष सोनी और ग्रुप ने नाचेंगे सारी रात पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन साहिल, कामिनी और हेमा दुबे ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य जाकिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में पूजा तिवारी, नेहा सिंह, नेहा मिश्रा, सत्येंद्र राम, राजेश कुमार, ललन झा, अताउल्लाह अंसारी, तबरेज अंसारी, नादिरा नाजनीन के साथ काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।