गुरुवार को तेज गर्म हवा ने लोगों काे घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दिन प्रतिदिन तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 20 दिनों से गर्म हवा के साथ तेज धूप भी निकल रही है। जिससे लोगों को परेशानी अधिक बढ़ गई है। गर्मी के कारण लोग सुबह दस बजे के बाद से घर से घर में अंडरग्राउंड हो जा रहे हैं। गुरुवार को गढ़वा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।