गढ़वा | एमए के तीनों संकाय की परीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। नामधारी कॉलेज का सेंटर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में बनाया गया है। इसकी जानकारी देते हुए गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संयुक्ता सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से ली गई। परीक्षा के दौरान जो भी विद्यार्थी कदाचार करते हुए पकड़े जाएंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा। विद्यार्थी को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के अलावे किसी भी तरह का सामान नहीं ले जाना है।
परीक्षार्थियों से मेन गेट पर ही मोबाइल जमा करा लिया जा रहा है। ताकि परीक्षार्थी मोबाइल लेकर अंदर प्रवेश नहीं कर सकें। कॉलेज में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में परीक्षार्थी गर्मी में बैठकर परीक्षा देने को मजबूर है। कॉलेज में तो पंखा लगा हुआ है लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पंखा नहीं चल रहा था।